Tips for weight loss in hindi
आप अपना मनपसंद food खाना चाहते है और सोचते है की आपका वजन भी ना बढे और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहे | तो आपको सिर्फ अपनी लाइफ-स्टाइल और कुछ खाने-पीने की आदतों में सुधार करना होगा, जिससे आप कुछ ही समय में अपना वजन (lose weight) आसानी से और प्राकर्तिक तरीके से कम कर सकते हैं।
10 तरीके जिनसे आप अपना वजन कम कर सकते है | How to Lose Weight in Hindi
1.सुबह गुनगुना पानी पिये :-

आपको अपने दिन की शुरुआत दो गिलाश गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए | ये गुनगुना पानी पिने से आपके शरीर में चर्बी की मात्रा कम होगी और सुबह पाचन भी सही लगेगा | आप चाहे तो इस पानी में निम्बू का रश भी मिला सकते है जिससे वजन कम करने में जल्दी फायदा मिलेगा |
2.व्यायाम और योगा करे :-

आपको रोज सुबह कम से कम तीस मिनट तक व्यायाम और योगा करनी चाहिए | व्यायाम में आप रोज एक से तीन किलोमीटर तक रनिंग कर सकते हो या पैदल भी चल सकते हो | पेट कम करने के लिए और शरीर की चर्बी हटाने के लिए रनिंग बहुत ही अच्छा इलाज है , हमें योगा करनी चाहिए जिसमे कपाल-भाती पेट कम करने के लिए उपयुक्त मानी जाती है |
3.ग्रीन-टी पिये :-

जहाँ वजन कम करने की बात आती है वहाँ ग्रीन-टी का नाम जरुर आता है | इसमें पाये जाने वाले ऐसे में ग्रीन टी में मौजूद इजीसीजी (एक एंटीऑक्सीडेंट) बीमारियों से बचाव करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैफीन और कैटेकिन शरीर में एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं |
4.खाने को चबा-चबाकर के खाये :-

आजकल मेने कई लोगों को देखा है की वो समय की कमी के कारण खाना जल्दी-बाजी में खाते है | ना तो खाने को सही से चबाते है और न ही उसको सही से पचा पाते है , जिससे पेट की समस्या के साथ-साथ शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है | इसीलिए हमे खाने को आराम-आराम से अच्छे से चबाकर के खाना चाहिए |
5.संतुलित आहार का सेवन करें :-

हमेशा संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए , न कम न ज्यादा। अपने खाने में हमेशा प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल आदि को शामिल करें |एक बार में ज्यादा खाने से बचे , थोडा-थोडा करके खाए | अपने खाने का ध्यान रखे हो सके तो किसी हेल्थ वारियर्स की मदद से dight प्लान बनवाए, उसी के हिसाब से भोजन करे |
6.जंक फ़ूड से दूर रहें :-

आजकल की इस भाग-दोड़ भरी जिन्दगी में जंक फ़ूड (समोशा ,कचोरी , पिज़्ज़ा ,बर्गर , पानी पताशी ) खाना लाजमी है | लेकिन अगर आपको अपना वजन कम करना है तो इन सबसे कोशो दूर रहना होगा | क्योकि जितना इन सबसे अपना वजन बढ़ता है और किसी चीज़ से नहीं बढ़ता | अतः हमे इन सबसे दूर रहना चाहिए और हेअलथी खाना ही खाना चाहिए |
7.शुगर का उपयोग कम से कम करे:-

आजकल लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत पड़ गयी है और इसी अनजाने में वो अपने शरीर का वजन बढ़ा लेते है अतः हमे खाना खाने से पहले एक सिमित मात्रा में मीठा खाना चाहिए खाना खाने के बाद नहीं हमे अपने खाने में मीठा भी कम करना चाहिए |
8.फ़ास्ट-डे :-

हफ्ते में 1 दिन आप फ़ास्ट जरुर करे मतलब एक दिन आप खाली पेट जरुर रहे और उस दिन बहुत सारा पानी पिए | इससे आपके पेट में जो भी कचरा जमा हो जाता है वो पानी के साथ बाहर आ जायेगा | चाहे तो आप जूस ले सकते है लेकिन खाए कुछ नहीं |
9.सोडा पेय पदार्थो से दूर रहे :-

जितना हो सके इन से दूर रहे क्योकि इनमे चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो हमारे वजन के लिए हानिकारक होती है | बाजार में आजकल शुगर फ्री पेय पदार्थ , आइसक्रीम आदि आने लग गये है आप उनका उपयोग कर सकते है लेकिन वह भी एक सिमित मात्रा में |
10.फल, सब्जी और अनाज का सेवन:-

खाने में हमे हमेशा ताजा फल, हरी सब्जियां , और अनाज का सेवन करना चाहिए | इनसे हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और वजन भी नही बढेगा | आप पालक जेसी सब्जियों को कच्चा भी खा सकते हो यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है |
निष्कर्ष(Conclusion):-
हमे यह लेख weight loss tips in hindi-वजन घटाने के तरीके हिंदी में पढ़कर ये तो पता लग गया होगा की वजन घटाने में मुख्य भूमिका हमारे खाने की होती है | अतः हमे हेअलथी खाना लेना चाहिए | और रोज कसरत करनी चाहिए |
आशा करता हूँ आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी पसंद आई होगी | आपको कोई dought हो तो प्लीज कमेंट करके जरुर बताइयेगा |