Jagdeep Biography in hindi
अभिनेता जगदीप जी ,रमेश सिप्पी की फिल्म 1975 (शोले) में “सूरमा भोपाली”(Surma bhopali) के नाम से जाने जाते हैं, उन्हें ज्यादातर कॉमिक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म शोले में उनका एक dialoge “मेरा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं हैं” बहुत फेमस था | कॉमेडी फिल्म “अंदाज़ अपना अपना” में उन्होंने सलमान खान के पिता बांकेलाल की भूमिका निभाई थी | जो भी काबिले तारीफ थी | जगदीप द्वारा कई यादगार भूमिकाएं निभाई गईं जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। तो आइये चलिए जानते है जगदीप जी के बारे में |
जन्म :
इनका जन्म 29 मार्च, 1939 (बुधवार) को दतिया, मध्य प्रदेश, मध्य प्रांत, ब्रिटिश भारत में हुआ था। उनका असली नाम या पूरा नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। इनके पिता सैयद यावर हुसैन जाफरी और माँ कनीज़ हैदर थी | इन्होंने अपने जीवन में तीन शादियाँ (निकाह ) किये | नसीम बेगम उनकी पहली पत्नी थीं जिससे उनको एक बेटा हुसैन जाफरी और दो बेटियां सुरैया जाफरी और शकीरा शफी हैं। इसके बाद उन्होंने सुघरा बेगम से शादी की जिनसे उनके दो बेटे हैं जिनका नाम जावेद जाफरी और नावेद जाफरी है |
जगदीप वयवसाय (Jagdeep biography Carrier):
अपने हाव भाव से दर्शकों को हंसाने वाले जगदीप ने उस दौर में काम किया, जब फ़िल्म उद्योग में महमूद जानी वाकर केस्टो मुखर्जी जेसे हास्य कलाकार मौजूद थे | इन्होंने 1951 में फिल्म “अफसाना” से बाल कलाकार के रूप में सिनेमा जगत में अपना सफर शुरू किया जिसके फिल्म निर्माता बी.आर.चोपड़ा जी थे ।
इसके बाद लैला मजनू में भी इन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया | जगदीप के करिअर में वर्ष 1957 एक मील का पत्थर था। उन्होंने बच्चों की फिल्म हम पंछी एक डाल के में अभिनय किया और इसके लिए उन्हें भारत के प्रधान-मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा अन्य कलाकारों के साथ सम्मानित किया गया।
कॉमेडियन करिअर (Comedian carrier):
एक कॉमेडियन के रूप में उन्होंने बिमल रॉय की “दो बीघा ज़मीन” के साथ अपने करियर की शुरुआत की, उसके बाद उन्होंने :
- तीन बहुरानियाँ (1968),
- जीने की राह (1969),
- दर्पण (1970),
- गोरा और काला (1972),
- आँख मिचोली (1972),
- इंसानियत (1974),
- जग्गू (1975),
- चला मुरारी हीरो बनने (1977) आदि में अभिनय किया |
इसके अलावा इन्होंने भाभी के साथ नंदा और बरखा में मुख्य भूमिका निभाई | इन्होंने बिमल रॉय के पहले प्रोडक्शन आसमान,भाईसाहब ,ढाके की मलमल ,और धोबी डॉक्टर में भी काम किया | उन्होंने फिल्म शिकवा में युवा दिलीप कुमार की भूमिका निभाई और फिल्म एक मासूम और मंदिर-मस्जिद में वह नकारात्मक भूमिका में थे।
फिल्म शोले में उनकी सबसे प्रशंसित हास्य भूमिका सोरमा भोपाली थी | इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म शोले को बॉलीवुड की महान फिल्मों में से एक माना जाता है।
उन पर फिल्माए हुए गाने कुछ इस प्रकार थे :-
- पास बेठो तबियत बहल जाएगी, इन प्यार की राहों में (फिल्म :पुनर्मिलन 1964)
- चल उड़ जा रे पंछी, चली चली रे पतंग चली चली रे (फिल्म : भाभी 1957)
- आ गये यारो जीने के दिन (फिल्म : फिर वो ही रात 1980)
जगदीप फिल्म (Jagdeep movie’s ):
सूरमा भोपाली (जगदीप प्रसिद्ध फिल्मे निम्न हैं :-
1. Gali Gali Chor Hai (2012)
2. Life Partner (2009)
3. Bombay To Goa (2007)
4. Kahin Pyaar Na Ho Jaaye (2000)
5. China Gate (1998)
6. Hasina Aur Nagina (1996)
7. Andaz Apna Apna (1994)
8. Insaan Bana Shaitan (1992)
9. Phool aur Kaante (1991)
10. Khooni Panja (1991)
11. Shahenshah (1988)
12. Baat Ban jaye (1986)
13. Purana Mandir (1984)
14. Qurbani (1980)
15. Morcha (1980)
16. Phir Wohi Raat (1980)
17. Kali Ghata (1980)
18. Ek Baar Kaho (1980)
19. Surakshaa (1979)
20. Yuvraaj (1979)
21. Swarg Narak (1978)
22. Agent Vinod (1977)
23. Aaina (1977)
24. Sholay (1975)
25. Bidaai (1974)
26. Gora Aur Kala (1972)
27. Saas Bhi Kabhi Bahu Thi (1970)
28. Fuddu (1970)
29. Khilona (1970)
30. Teen Bahuraniyan (1968)
31. Naunihal (1967)
32. Barkhaa (1959)
33. Bhabhi (1957)
34. Kismet Ka Khel (1956)
35. Aar Paar (1954)
36. Munna (1954)
37. Laila Majnu (1953)
38. Afsana (1951)
जगदीप निधन Jagdeep’s Death:
प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और हास्य अभिनेता जगदीप जी का आयु से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 8 जुलाई, 2020 (बुधवार) को मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। उनके अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी मुस्कान हमारे दिलो में हमेशा बनी रहेगी | भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे |
आखिरी फिल्म :
जगदीप जी 2017 में आई फिल्म “मस्ती नहीं सस्ती ” में नजर आये थे |
संक्षिप्त जीवनी Jagdeep biography in hindi short bio:
पूरा नाम: | सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी |
जन्म तिथि: | 29 मार्च, 1939 (बुधवार) |
जन्म स्थान: | दतिया, मध्य प्रदेश, मध्य प्रांत, ब्रिटिश भारत |
पिता का नाम | सैयद यावर हुसैन जाफरी |
माँ का नाम: | कनीज़ हैदर |
पत्नी | नसीम बेगम, सुघरा बेगम और नाज़िमा |
बच्चे: | हुसैन जाफ़री (पहली पत्नी से), जावेद जाफ़री (अभिनेता, डांसर, कॉमेडियन; दूसरी पत्नी से), नावेद जाफ़री (अभिनेता, टीवी न्यायाधीश; दूसरी पत्नी से) |
बेटियाँ: | शकीरा शफ़ी और सुरैया जाफ़री (पहली पत्नी से), मुस्काँन (तीसरी पत्नी से) |
पेशा : | अभिनेता, कॉमेडियन |
डेब्यू | बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट (अफसाना (1951), दो बीघा ज़मीन (1954, कॉमेडियन के रूप में), भाभी (1957, मुख्य भूमिका ) |
मृत्यु तिथि | 9 जुलाई, 2020 (बुधवार) |
निधन जगह | मुंबई |
मृत्यु के समय आयु | 81 वर्ष |
आशा करता हूँ की आपको biography of jagdeep in hindi पसंद आई होगी | आगे भी इसी तरह हम ऐसे ही महान लोगों की जीवनियाँ लाते रहेंगे | आपके कमेंट और सुझाव हमारे लिए आदर की बात होगी |
धन्यवाद :
ये भी पढ़े :- इरफ़ान खान की जीवनी
Yesterday, while I was at work, my cousin stole my iphone and
tested to see if it can survive a twenty five foot drop,
just so she can be a youtube sensation. My iPad is now
broken and she has 83 views. I know this is completely off topic but I had to
share it with someone!
I have fun with, lead to I found exactly what I was
having a look for. You have ended my four day long hunt!
God Bless you man. Have a great day. Bye
certainly like your website but you have to take a look at the spelling on quite a
few of your posts. A number of them are rife with spelling problems
and I in finding it very troublesome to inform the
reality then again I will surely come again again.