Gokshura Benefits
Benifits Of Gokshura-बरसात के दिनों में उगने वाला गोखरू का पोधा स्वास्थ्य की नजरिये से अत्यंत गुणकारी और लाभकारी है | गोखरू का सेवन करने से शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद मिल सकती है | गोखरू एक ऐसी जड़ी बूटी है जो की सदियों से मानव के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद ही साबित हुई है |
गोखरू का पोधा जमीन पर छत्ते की तरह फेला रहता हैं। यह वर्षा ऋतु में जमीन पर फैलकर बढ़ने वाला शाखा-प्रशाखायुक्त पौधा होता है। इसके तने जमीन पर फैले हुए होते हैं। शाखाओं के नये भाग मुलायम होते हैं,

इसके पत्ते चने के पत्तों के समान, परन्तु आकार में थोड़े बड़े होते हैं। इसके फल छोटे,गोल, चपटे, पांच कोण वाले होते हैं। इसकी जड़ मुलायम रेशेदार, हल्के भूरे रंग के एवं थोड़ी सुगन्धित होती हैं।
गोखरू के अन्य नाम :-
- गोखरू का वानस्पतिक नाम :-Tribulus terrestris Linn.|
- गोखरू का अंग्रेजी नाम :-Land caltrops.|
- गोखरू का संस्कृत नाम :-गोक्षुरक, त्रिकण्ट, स्वादुकण्टक, गोक्षुरक,वन शृङ्गाट, पलङकषा, श्वदंष्ट्रा, इक्षुगन्धिका, चणद्रुम.|
- गोखरू का हिंदी नाम :-गोखरू, छोटा गोखरू, हाथीचिकार.|
गोखरू के फायदे (Benefits and Uses of Gokshura in Hindi)
गोखरू के गुण अनगिनत है , यह ठन्डे तासीर वाला होता है | गोखरू आयुर्वेदिक जड़ी बूटी (Gokharu Ayurvedic Herbs) है जो औषधीय का काम करता है |
तो आइये जानते है Gokshura Benifits:-
1.गोखरू किडनी स्टोन के लिए फायदेमंद:-
अगर आप किडनी की समस्या से पीड़ित है और और आपको इसका दर्द अशःनीय होता जा रहा है तो आप एक बार गोखरू का प्रयोग जरुर करके देखे |

यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है | इसका उपयोग करने से आपको किडनी स्टोन में राहत मिलेगी |
2.गोखरू डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद:-
अगर आपको शुगर (डायबिटीज ) की समस्या से परेशान है तो गोखरू आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है ये आपके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है और

आपको शुगर होने से बचाता है और आप सवस्थ शरीर के साथ सवस्थ जीवन जी सकते है |
3.टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए में गोखरू असरदार:-
गोखरू सिर्फ बीमारियों के लिए ही नहीं अपितु यौन समस्याओं को ठीक करने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले हार्मोन लेवल को बढ़ाने के लिए गोखरू काफी असरदार होता है,यह एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है |
4.स्किन के लिए फायदेमंद है गोखरू:-
एक्जिमा की वजह से जब आपकी स्किन पर खुजली होने लगती है ऐसे में गोखरू आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, एक्जिमा एक इंफ्लेमेटरी त्वचा की परेशानी है, गोखरू में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो

एक्जिमा के खतरे को कम कर सकते हैं | गोखुर फल को पानी में पीसकर त्वचा पर लेप करने से खुजली, दाद आदि त्वचा संबंधी रोगों में लाभ होता है।
5.PCOS में भी लाभदायक:-
Polycystic ovary syndrome (PCOS) यह बाँझपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है ,गोखरू महिलाओं में Polycystic Ovarian Disease (PCOD) को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है, इतना ही नहीं

गोखरू पिरीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है, गोखरू महिलाओं में उम्र से पहले होने वाले मेनोपॉज के खतरे को भी कम कर सकता है |
Gokhru Benefits (अन्य फायदे) :-
- दस्त रोकने में फायदेमंद |
- लो स्पर्म काउन्ट में फायदेमंद |
- ज्वर या बुखार में फायदेमंद |
- रक्तपित्त (कान-नाक से खून बहना) में फायदेमंद |
- जोड़ो के दर्द में फायदेमंद |
- पेशाब संबंधी बीमारी में फायदेमंद |
- गोखरू काढ़ा हाजमा बढ़ाने में फायदेमंद |
- गोखरू काढ़ा सिरदर्द में फायदेमंद |
गोखरू के सेवन करने का तरीका :-
गोखरू के पाउडर को पानी के साथ उबालकर पी सकते हैं |
अगर आप किसी ख़ास बीमारी के इलाज के लिए गोखरू का उपयोग कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।
गोखरू का उपयोगी भाग :-
गोखरू को औषधि के रूप में इसके पत्ते, फल, तना और पञ्चाङ्ग का प्रयोग किया जाता है।
गोखरू कब और कहाँ पाया जाता है :-
गोखरू वर्षा ऋतू में पाया जाता है, यह वनस्पति भारत के सभी प्रदेशों, विशेषत गर्म प्रदेशों में बहुतायत से पाई जाती है।
निष्कर्ष :-
आयुर्वेद को चिकित्सा की सबसे प्राचीन और प्रमाणित उपचार प्रणाली माना जाता है, जो आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है। इसीलिए आज के समय में भी कठिन से कठिन बीमारी भी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से दूर हो जाती है,गोखरू भी एसी जड़ी-बूटी है जिसके अनगिनत फायदे है , यह बहुत सी बिमारियों से हमारी रक्षा करती है, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी हमारी बिमारियों को जड़ से ही खत्म कर देती है | अतः हमे इनका सेवन करते रहना चाहिए |
आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी Gokshura Benefits पसंद आई होगी , आपके सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताये |
नोट :-यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता, ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें, hindiblogindia इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता |
ये भी पढ़े :-
Nice information about gokhru