Amitabh bachchan Biography in hindi
फिल्मी जगत की वह महान हस्ती जिसका आज हर किसी बच्चे और बूढ़े के जबान पर नाम है , जिन्हें सभी चाहने वाले अलग-अलग नामो से पुकारते है कोई इन्हें शहंशाह कहता है तो कोई (king of bollywood)बॉलीवुड का किंग तो कोई महानायक | हाँ जी हम बात कर रहे है हमारे और आप सभी के चाहिते अमिताभ बच्चन साहब जी के बारे में |अमिताभ जी अपने आप मे एक ऐसी शख्सियत है, जो भारत के साथ देश-विदेशों मे भी प्रसिद्ध है |
इनकी अदा,इनकी आवाज,इनकी कलाकारी का हर कोई दीवाना है, यही नहीं इनका वयव्हार भी सभी के लिए एक जेसा है | यह एक बहुत अच्छे एक्टर, सिंगर, लेखक, एंकर, निर्देशक और उससे भी ज्यादा बहुत अच्छे इंसान है, इनकी पहली आय मात्र तीन सौ रूपये थी जो कि आज करोड़ो मे बदल गई है |
अमिताभ बच्चन जी द्वारा लिखी हुई खूबसूरत लाइनें:-
“परिवर्तन इस मनुष्य जीवन की प्रकृति है, जिसमे चुनौती इस जीवन का भविष्य है |
इसलिये परिवर्तनों को चुनौती दे, लेकिन उन चुनौतीयों को कभी ना बदले.”
अमिताभ बच्चन संक्षिप्त जानकारी (Information of Amitabh Bachchan biography in short):-
नाम (Name) | अमिताभ बच्चन |
असली नाम (Real Name) | अमिताभ हरिवंशराय बच्चन |
नाम का मतलब (Meaning of Name) | जिसमे अत्यधिक आभा हो, असीमित प्रतिभा |
अन्य नाम ( Nick Name) | बिग बी, एंग्री यंग मेन, बॉलीवुड के शंहशाह |
जन्म तारीख(Date of birth) | 11 अक्टूबर 1942 |
जन्म स्थान(Place) | इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) |
राशि (Zodiac Sign) | तुला (LIBRA) |
उम्र( Age) | 77 साल 9 महीने |
पता (Address) | मुंबई |
स्कूल (School) | सिंधिया स्कूल तथा सेंट स्टेनिस्लास हाईस्कूल |
कॉलेज(College) | सेंट जेवियर्स कालेज |
ओक्यूपेशन(Occupation) | एक्टर,प्रोडूयूसर,सिंगर,रायटर |
कुल सम्पति(Total Assets) | एक हजार करोड़ लगभग |
भाषा(Languages) | हिंदी , इंग्लिश |
नागरिकता(Nationality) | इंडियन |
खास दोस्त (BestFriend’s) | राजेश खन्ना जी , धर्मेन्द्र जी |
दिलचस्पी (Activities) | सिंगिंग, ब्लोगगिंग, रीडिंग |
बुरी आदत (Bed Habits) | – |
रंग (Color) | गोरा |
लम्बाई (Height) | 6,1 फीट |
वजन (Weight) | 80 Kg |
बॉडी साइज (Body size) | चेस्ट- 40 इंच, वेस्ट- 32, बायसेप- 14 इंच |
आखों का रंग(Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | सफेद |
अमिताभ बच्चन का जन्म और पारिवारिक जानकारी (Birth And Family Information biography) :-
इनका जन्म ग्यारह अक्टूबर उन्नीस सौ बयालीस को इलाहाबाद ,उत्तर प्रदेश मे कायस्थ परिवार मे हुआ था | इनके पिता हरिवंशराय बच्चन एक बहुत बड़े प्रसिद्ध कवि थे | इनके चेहरे के तेज इनके हाव-भाव को देख कर इनके पिता ने इनका जन्म का नाम इंकलाब रखा था, इंकलाब का मतलब ही क्रांति होता है, बाद मे इनके पिता के साथी कवयित्री सुमित्रानंद पंथ ने अपनी पसंद का नाम दिया जो की अमिताभ था |
इसके अलावा इनके एक छोटे भाई है जिनका नाम अजिताभ बच्चन है. इनका उपनाम श्रीवास्तव था लेकिन इनके पिता ने बदल कर बच्चन कर दिया उसके बाद से इनका उपनाम बच्चन हुआ |
इनकी शादी 3 जून 1973 को जया बच्चन जी के साथ हुई थी | इनके दो बच्चे है एक बेटा (अभिषेक बच्चन ) और बेटी (श्वेता बच्चन) हैं | इनकी बहू का नाम ऐश्वर्या बच्चन और पोती का नाम अराध्या बच्चन है |
पारिवारिक जानकारी संक्षिप्त में :-
पिता का नाम | हरिवंशराय बच्चन |
माता का नाम | तेजा बच्चन |
मेरिटल स्टेट्स | मेरिड |
पत्नी का नाम | जया बच्चन |
बेटी का नाम | श्वेता बच्चन नन्दा |
बेटे का नाम | अभिषेक बच्चन |
बहु का नाम | ऐश्वर्या रॉय बच्चन |
भाई | एक – अजिताब बच्चन |
भाभी | रमोला बच्चन |
दामाद का नाम | निखिल नन्दा |
नाती-पोती का नाम | आराध्या अभिषेक बच्चन (पोती) ,नव्या-नवेली नन्दा (श्वेता बच्चन नन्दा की बेटी) |
नाति का नाम | अगस्तया नन्दा (श्वेता बच्चन नन्दा का बेटा) |
अमिताभ बच्चन की शिक्षा (Education Information biography):-
इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान प्रबोधिनी, बॉयस हाई स्कूल इलाहाबाद से प्राप्त की थी, उसके बाद शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद की शिक्षा इन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से पूरी की, यहाँ इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस एंड आर्टस की डिग्री प्राप्त की है |
अमिताभ बच्चन का करियर(Career biography of amitabh bachchan):-
अपनी पढाई पूरी करने के बाद वे कलकत्ता आये यहाँ अमिताभ जी ने फ़िल्मी जगत में अपना हाथ अजमाने से पहले एक शिपिंग कम्पनी में नौकरी की थी इन्होंने यहाँ पर लगभग सात साल काम किया और बाद में इनके माँ के द्वारा उत्साहित करने के बाद ये नौकरी छोडके मुंबई आ गये थे |हम यहाँ इनके करियर के तीनों बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे |
फिल्मों मे करियर :-
इन्होंने सन् 1969 में बॉलीवुड मे कदम रखा | किसी को नही पता था की यह नौजवान इतनी आगे जायेगा,आज तक इन्होंने लगभग दौ सौ से भी ज्यादा फिल्मों मे काम किया है, इनको “बॉलीवुड का भगवान”(Godfather of Bollywood) भी कहा जाता हैं |
इन्होंने सबसे पहले सन् 1969 में “भुवन शोम “ नाम की फिल्म जिसके डायरेक्टर म्रीनल सेन थे | इस फिल्म में अमिताभ जी ने अपनी आवाज दी थी | यह फिल्म काफी प्रचलित हुई थी और फिल्म को कई पुरस्कार भी मिले थे |
इसी के साथ “सात हिन्दुस्तानी” (7 नवम्बर 1969) में मुख्य रूप से इनके करियर की शुरुआत हुई थी |
इन्होंने अपने शुरूआती दौर 1969-1972 तक बहुत मेहनत से काम किया लेकिन जब तक भगवान को मंजूर नहीं होता तब तक कुछ नहीं हो पाता इसी वजह से उनकी सभी फ़िल्में फ्लॉप साबित हुई लेकिन
सन् 1973 में इन्होंने प्रकाश मेहरा की फ़िल्म जंजीर में काम किया और इन्होंने एक ईमानदार पुलिस (विजय खन्ना ) वाले की भूमिका निभाई | इस भूमिका को सभी लोगों ने सहारा और फिल्म सफल साबित हुई | और उसके बाद उन्होंने फ़िल्मी पर्दे पर एक से बढ़कर एक सफल फिल्मे दी और फ़िल्मी जगत के भगवान बन गये |
राजनीति मे करियर :-
सन् 1982 में कुली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान ये गंभीर रूप से घायल हो गये थे | भगवान के आशीर्वाद और चाहने वालो वालो की दुआ से ये ठीक भी हो गये थे लेकिन इन्होंने इस दौर में काम करना कम कर दिया | इसी वक्त सन् 1984 में संसद में बॉलीवुड स्टारडम की सीट के लिये इनके पास प्रस्ताव आया और इन्होंने स्वीकार भी कर लिया लेकिन सन् 1987 मे बिना बात के विवाद मे फस जाने के कारण इन्होंने यह सीट छोड़ दी |
टेलीविजन मे करियर :-
कहा जाता हैं की 90 के दशक में इनके ऊपर बहुत कर्जा हो गया था इनकी कंपनी ABCL को बहुत घाटा हुआ था और साथ ही साथ इनकी फ़िल्में भी फ्लॉप हो रही थी तब सन् 2000 में इनको “कोन बनेगा करोड़पति” होस्ट करने का ऑफर मिला और इन्होंने यह स्वीकार कर लिया | “कोन बनेगा करोड़पति” के पहले एपिसोड की शुरआत 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर हुई थी |
एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन जी ने कहा था की मेरे हालात बदलने में KBC “कोन बनेगा करोड़पति” का भी अहम रोल था यह ऐसे वक्त में मेरे पास आया जब मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी यकीन मानिए, इसने सभी के पैसे चुकाने में मेरी बहुत मदद की यह वह ऋण है जिसे मैं कभी भुला नहीं सकता |
अमिताभ बच्चन की फिल्में (FILMS OF AMITABH BACHCHAN biography):-
वर्ष | फिल्म नाम | डायरेक्टर | कोस्टार |
1973 | ज़ंजीर | प्रकाश मेहरा | जया भादुरी |
1975 | शोले | रमेश सिप्पी | धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, जया भादुरी |
1978 | डॉन | चंद्रा बरुत | जीनत अमान, हेलन |
1979 | काला पत्थर | यश चौपडा | शशि कपूर |
1981 | नसीब | मनमोहन देसाई | शत्रुघन सिन्हा ,ऋषि कपूर |
1981 | याराना | राकेश कुमार | अमजद खान , नीतू सिंग |
1982 | नमक हलाल | प्रकाश मेहरा | शशि कपूर |
1983 | कुली | मनमोहन देसाई | ऋषि कपूर |
1984 | शराबी | प्रकाश मेहरा | जया प्रदा |
1990 | अग्निपथ | मुकुल एस आनंद | मिथुन चक्रवर्ती |
1992 | खुदा ग्वाह | मुकुल एस आनंद | श्रीदेवी |
2000 | मोहब्ते | आदित्य चौपडा | शाहरुख खान, ऐश्वर्या रॉय |
2001 | कभी खुशी कभी गम | करण जौहर | जया बच्चन, शाहरुख खान |
2003 | बागबान | रवि चौपडा | सलमान खान, हेमा मालिनी |
2004 | खाकी | राजकुमार संतोषी | अक्षय खुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या रॉय |
2004 | लक्ष्य | फरहान अख्तर | ऋतिक रोशन , प्रीटी जिंटा ,ओम पूरी |
2005 | सरकार | राम गोपाल वर्मा | अभिषेक बच्चन, कटरीना कैफ |
2005 | ब्लैक | संजय लीला भंसारी | रानी मुखर्जी |
2007 | चीनी कम | आर. बालकी | तबू, परेश रावल |
2007 | दा लास्ट ईयर | रितुपर्णो घोष | प्रीटी जिंटा ,अर्जुन रामपाल |
2007 | एकलव्य | विधु विनोद चोपरा | संजय दत्त,शर्मिला टेगोर , सैफ अली खान , विद्या बालन |
2008 | सरकार | राम गोपाल वर्मा | अभिषेक बच्चन , ऐश्वर्या रॉय |
2008 | गॉड तुस्सी ग्रेट हो | रूमी जाफ़री | सलमान खान ,सोहेल खान प्रियंका चोपरा |
2008 | भूतनाथ | विवेक शर्मा | शाहरुख़ खान , अमन सिदुकी , जूही चावला |
2009 | पा | आर. बालकी | अभिषेक बच्चन,विध्या बालन |
2010 | अलादीन | सुजोय घोष | रितेश देशमुख , संजय दत्त , जेक्लिन फर्नांडिस |
2010 | रन | राम गोपाल वर्मा | रितेश देशमुख ,परेश रावल |
2011 | बुड्ढा होगा तेरा बाप | पूरी जग्गनाथ | हेमा मालिनी , सोनू सूद |
2011 | आरक्षण | प्रकाश झा | सैफ अली खान ,मनोज बाजपेयी ,दीपिका पादुकोण ,प्रतीक बब्बर , |
2013 | सत्याग्रह | प्रकाश झा | करीना कपूर , अजय देवगन |
2015 | भूतनाथ रिटर्न | नितेश तिवारी | पर्थ भलेरो ,खुरुष देबो |
2015 | पिकू | सोजित सिरकर | दीपिका पादुकोण ,इरफ़ान खान |
2015 | शमिताभ | र बाल्की | धनुष, अक्षरा |
2016 | वजीर | बेजोय नम्बिअर | फरहान अख्तर ,अदिति राव |
2016 | तीन | रिभु दासगुप्ता | नवाजुदीन सिद्की , विद्या बालन |
2016 | पिंक | अनिरुद्ध राय चौधरी | तापसी पन्नु,किर्ती कुलकर्णी, अंगद बेदी |
2018 | 102 नॉट आउट | उमेश शुक्ला | ऋषि कपूर |
2019 | बदला | सुजोय घोष | तापसी तन्नु,शाहरुख़ खान |
2020 | गुलाबो सिताबो | सोजित सिरकर | आयुष्मान खुराना , विजय राज |
अमिताभ बच्चन को मिलने वाले अवार्ड की लिस्ट (AMITABH BACHCHAN’S AWARDS LIST ):-
इनको अपने करियर मे अनगिनत अवार्ड मिले है जिसमे इनके अभिनय को सराहनीय मान कर मनोरजंन के क्षेत्र मे सन् 1984 में इन्हें “पद्मश्री” पुरुस्कार से तथा सन् 2001 मे “पदम भूषण” पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था उसके बाद सन् 2015 मे इन्हें “पदम विभूषण” से भी सम्मानित किया गया है | इनके अवार्ड इस प्रकार है :-
अवार्ड का नाम | केटेगिरी | वर्ष | फिल्म का नाम |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | 1972 | आनन्द |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | 1974 | नमक हराम |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1978 | अमर अकबर एन्थुनी |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1979 | डान |
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1991 | अग्निपथ |
सिल्वर लोटस अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1991 | अग्निपथ |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | 2001 | मोहब्बतें |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर – क्रिटिक्स | 2002 | अक्स |
पॉवर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2004 | बागबान |
स्पेशल अवार्ड | जोड़ी नंबर वन | 2004 | बागबान |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2005 | ब्लैक |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर – क्रिटिक्स | 2005 | ब्लैक |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2010 | पा |
स्टार स्क्रीन अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2010 | पा |
क्रिटिक्स अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2016 | पिंक |
अमिताभ बच्चन के जीवन की दिलचस्प बाते (Interesting Facts Of AMITABH BACHCHAN biography) :-
- यह अपने उसूलों के बहुत पक्के है इसके साथ यह समय के बहुत पाबंद है एक सही ढंग से समयानुसार अपना जीवन बिताते है |
- इनको बचपन से लिखने-पढ़ने में बहुत दिलचस्पी है जो आज तक चली आ रही है इसके कारण इनको पेन कलेक्शन का बहुत शौक है, यह लिखते तथा बोलते बहुत उम्दा है यह आदत इन्होंने अपने पिताजी से सिखी है |
- एक समय ऐसा भी था जब आल इंडिया रेडियो ने इनको, इनकी भारी आवाज की वजह से रिजेक्ट कर दिया था, आज वही आवाज आज पूरे देश-विदेश मे तहलका मचा रही है |
- अमिताभ जी विश्व सुंदरी प्रतियोगिता सन् 1995 के एक मात्र जज रहे थे |
- यह अपने फैन्स के लिये हर रविवार अपने बंगले “जलसा” के बाहर खड़े होकर उनका अभिवादन करते है |
- यह एक जिन्दा दिल तथा खुश मिजाज इंसान है इनके इसी व्यवहार की वजह से बालीवुड मे कई अभिनेता तथा अभिनेत्री इनको अपना आइडल गुरु मानते है |
- गुजरात पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर यह गुजरात के ब्रांड एम्बेसडर बने, जिसके लिये इन्होंने एक रूपया भी चार्ज नही किया | यह बात खुद प्रधानमंत्री ने आपकी अदालत शो मे स्वीकार की थी, इसके अलावा इन्होंने पोलियो के एड के लिये भी कभी कोई राशि नही ली |
- इनकी भगवान के प्रति बहुत आस्था है अपनी व्यस्त दिनचर्या के बाद भी यह हर भारतीय त्योंहार को बड़े उत्साह से अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते है |
- ये कहते हैं की “हर किसी को यह स्वीकार करना चाहिये की हम उम्र है ना कि हम उम्र के गुलाम है.” यह उन्होंने अपने जीवन मे अपनाया है आज इतनी उम्र होने के बाद भी वो खुद को किसी से कम नही समझते | हर दिन एक नया काम पूरे जोश के साथ करते है कभी हार नही मानते हैं |
- फिल्म खुदा गवाह 1992 की शूटिंग के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने इनकी सुरक्षा के लिये अपने देश की आधी एयर फोर्स लगा दी थी, यह क्षण अपने आप मे ऐतिहासिक था |
- इनकी याददाश्त बहुत तेज और अच्छी है, ये कभी अपने करीबी लोगों के जन्मदिन और सालगिराह नही भूलते, उनको समय निकाल कर बधाई जरुर देते है |
- इनके हिसाब से फिल्मजगत मे यदि कोई सबसे सुन्दर हीरोइन है तो वह है वहीदा रहमान जिसे ये बहुत पसंद करते है |
- ये इंजीनियर बनना चाहते थे इसके अलावा ये दूसरे आप्शन के रूप मे इंडियन एयर फोर्स मे जाने की सोचते थे |
अमिताभ बच्चन की पसंद और नापसंद (Likes or Dislikes of AMITABH BACHCHAN biography):-
पसंदीदा कलर(Favourite colour) | व्हाइट |
पसंदीदा खाना (Favourite Food) | भिन्डी कि सब्जी और रोटी |
पसंदीदा मिठाई (Favourite Dessert) | जलेबी, खीर, गुलाब-जामुन |
पसंदीदा स्थल (Favourite Place) | लंदन, स्विजरलैंड |
पसंदीदा परफ्यूम (Favourite Perfume) | लोमानी |
पसंदीदा कार (Favourite Car) | बी.एम.डब्ल्यू, मर्सडीज़ |
पसंदीदा आउटफिट (Favourite Outfit) | कुर्ता-पायजामा |
पसंदीदा एसेसरिस (Favourite assessor) | लाइट ब्लू (फिरोजा) कलर का स्टोन वाला ब्रेसलेट |
पसंदीदा क्रिकेट(Favourite Cricketers) | युवराज सिंह , हरभजन सिंह |
पसंदीदा अभिनेता(Favourite Actor) | दिलीप कुमार |
पसंदीदा अभिनेत्री(Favourite Actress) | वहीदा रहमान |
पसंदीदा फिल्म(Favourite Movie) | कागज के फूल, गंगा-जमुना, ब्लैक, स्केयरफेस, |
पसंदीदा सिंगर(Favourite Singer) | लता मंगेशकर और किशोर कुमार |
पसंदीदा गाना (Favourite Song) | ओ साथी रे |
पसंदीदा खेल Favourite Game | क्रिकेट |
वेतन (Salary) | बीस करोड़ पर फिल्म |
कुल आय (Net Worth) | 2800 crore (वर्ष 2020 में) |
लेटेस्ट :अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं अभी नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराये गये हैं,उन्होंने अपील कि हैं कि उनसे संपर्क में आये सभी लोग जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवाये इनके परिवार के भी सभी लोगो ने भी टेस्ट करवाये हैं, साथ ही स्टाफ को भी टेस्ट कराने की सलाह दी गई हैं |
आशा करता हूँ की आपको Amitabh bachchan Biography in hindi पसंद आया होगा, बने रहिये हमारे साथ हम आगे भी इसे महान लोगों की जीवनी लेके आते रहेंगे , आपके सुझाव और विचार हमें कमेंट करके जरुर बताये |
धन्यवाद |
ये भी पढ़े :-